चलती स्कार्पियो से उठने लगा धुआं, लोगों की तत्परता से टला हादसा
देवरिया में उमस भरी गर्मी के बीच एक चलती स्कार्पियो से धुआं उठने लगा। चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और लोगों से मदद मांगी। तत्परता से लोगों ने अग्निशामक यंत्र से आग बुझा दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में कोतवाली पुलिस और अग्निशमन टीम भी मौके पर पहुंची।

देवरिया,निज संवाददाता। उमस भरी गर्मी के बीच वाहनों के इंजन भी अब कभी-कभी जवाब देने लग रहे हैं। शनिवार की दोपहर सदर कोतवाली के सोनूघाट चौराहे पर एक चलती स्कार्पियो से धुआं उठने लगा। लोगों के तत्परता से तत्काल आग को बुझा दिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। सलेमपुर-देवरिया मार्ग सलेमपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार स्कार्पियो आई। अचानक सोनूघाट चौराहे पर पहुंचते ही स्कार्पियो से धुआं उठने लगा। यह देख चालक ने तत्काल गाड़ी रोक दी और लोगों से मदद मांगी। वहीं एक दुकान में रखे अग्निशमन यंत्र की मदद से तत्काल आग को बुझा दिया गया। अगर लोगों ने सक्रियता नहीं दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो जाता।
कुछ में कोतवाली पुलिस व अग्निशमन टीम भी पहुंच गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


