Deoria News: हाफ एन्काउंटर पर भड़के लोग, भलुअनी थाने का किया घेराव, फुल एन्काउंटर की मांग

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया जिले के भलुअनी उपनगर में मनीष सिंह मोनू की हत्या से पुलिस पर आक्रोश बढ़ा। मुख्य आरोपी चाइना अंसारी की मुठभेड़ के बाद लोग थाने के बाहर इकट्ठा हुए और फुल एन्काउंटर की मांग की। एसपी ने कुछ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है और लोग जल्द कार्रवाई न होने पर और भी उग्र होने की चेतावनी दे रहे हैं।

हाफ एन्काउंटर पर भड़के लोग, भलुअनी थाने का किया घेराव, फुल एन्काउंटर की मांग
हाफ एन्काउंटर पर भड़के लोग, भलुअनी थाने का किया घेराव, फुल एन्काउंटर की मांग

Deoria News: भलुअनी (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भलुअनी उपनगर में पुलिसिया लापरवाही में मनीष सिंह मोनू की हुई हत्या के बाद से ही लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। मुख्य आरोपी चाइना अंसारी के मुठभेड़ में पैर में गोली लगने की सूचना पर लोग रविवार की सुबह भड़क उठे। लोग भलुअनी थाने पर पहुंचे और मुख्य आरोपी का फुल एन्काउंटर की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। लगभग दो घंटे तक थाने पर हंगामा हुआ। बाद में लोग 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई न होने पर भलुअनी कस्बा के गांधी चौक पर जाम करने की चेतावनी देकर लौट गए।

भलुअनी कस्बा के रहने वाले मनीष सिंह मोनू की गुरुवार की रात चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। जबकि मोनू एक सितंबर को ही पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों ने जान माल का खतरा बताए थे। पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद एसपी ने प्रभारी निरीक्षक राकेश राय, दारोगा व सिपाही को निलंबित कर दिया। घटना के बाद से ही लोग आक्रोशित हैं और लगातार पुलिस के प्रति अपना आक्रोश दिखा रहे हैं। रविवार की सुबह में लोगों को सूचना मिली कि मोनू हत्या कांड का मुख्य आरोपी चाइना अंसारी गिरफ्तार हो गया है और उसके पैर में गोली लगी है तो लोग आक्रोशित हो गए।परिवार के साथ ही बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और थाने में प्रदर्शन करना शुरू कर दिए। उनका कहना था कि पहली बार तो पुलिस की लापरवाही से मोनू की हत्या हुई है। आरोपी ने जघन्य तरीके से घटना को अंजाम दिया है। एक बार नहीं, दो दर्जन से अधिक बार चाकू से प्रहार किया गया है। ऐसे जघन्य अंजाम देने वाले आरोपी को केवल पैर में गोली मारी गई है। जान के बदला जान होनी चाहिए। हाफ एन्काउंटर हम लोगों को कबूल नहीं है। पुलिस फुल एन्काउंटर करे, तब ही हम लोग मानेंगे। पुलिस के जिम्मेदार लोगों को समझाते रहे कि वह इस तरह की कोई घटना नहीं कर सकते। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। दो घंटे तक थाने में हंगामा होता रहा। पुलिस ने फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन भी दिया। अंत में लोग खुद ही लौट गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: हाफ एन्काउंटर पर भड़के लोग, भलुअनी थाने का किया घेराव, फुल एन्काउंटर की मांग