एसओ के निलंबन की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, दुकान बंद करा धरने पर बैठे

Dec 24, 2025 03:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - बरहज में एक युवक की स्कूल बस से हुई मौत के मामले में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वे थानाध्यक्ष के निलंबन और स्कूल संचालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में लिया, लेकिन छोड़ दिया। प्रदर्शनकारी नाराज हैं कि थानाध्यक्ष ने समझौता कराने के बजाय कार्रवाई नहीं की।

एसओ के निलंबन की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, दुकान बंद करा धरने पर बैठे

बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर के जयनगर निवासी एक युवक की स्कूल बस से हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किये जाने से नाराज लोगों ने बुधवार को नगर में प्रदर्शन कर दुकानें बंद कराई और थानाध्यक्ष बरहज के निलंबन की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए है। क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी वार्ता कर रहे है, लेकिन प्रदर्शनकारी थानाध्यक्ष के निलंबन और स्कूल संचालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए है। नगर स्थित नगर पालिका गेट के निकट छह दिसम्बर को सुबह करीब 10 बजे कृष्णा एकेडमी की स्कूल बस ने बाइक से घर जा रहे रतन सोनकर (20) पुत्र गुड्डू सोनकर को रौंद दिया।

मौके पर ही युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में लिया,लेकिन कुछ देर बाद ही छोड़ दिया। परिजनों के विरोध पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर वापस लौटा दिया। परिजनों ने का कहना है कि थानाध्यक्ष ने कार्रवाई करने के बजाय अपने चेम्बर में समझौता कराया। समझौते के मुताबिक पीड़ित पक्ष को 14 लाख रुपए मिलने थे। इसमें दो लाख रुपये तत्काल दिए गए जबकि 12 लाख रुपये 15 दिन में देने की तय हुई। लेकिन बाद में स्कूल संचालक रुपये देने से पलट गया। धन नहीं मिला इससे नाराज परिजन और मोहल्ले के लोग बुधवार को फिर सड़क पर उतर गए। लगभग दो सौ की संख्या में लोग सड़क पर उतर गए। प्रदर्शन कर नगर में दुकानें बंद कराकर धरने पर बैठे है। क्षेत्राधिकारी जाम खत्म कराने में जुटे है। हालांकि आंदोलनकारी एसओ के निलंबन और स्कूल संचालक की गिरफ्तारी पर अड़े हुए है।प्रदर्शनकरियों का कहना है कि थानाध्यक्ष स्कूल बस मालिक को बचाने का न केवल प्रयास कर रही है बल्कि पैसा लेकर मामले की लीपापोती करने में जुटे है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;