बैतालपुर चीनी मिल चलाने को धरना जारी

Feb 18, 2026 02:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - देवरिया में बैतालपुर चीनी मिल चलाने के लिए संघर्ष समिति का धरना 2 साल और 9वें दिन जारी है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश सरकार मिल नहीं चलाएगी और पंचायत राज एक्ट को लागू नहीं करेगी, तब तक धरना चलता रहेगा। समिति ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

बैतालपुर चीनी मिल चलाने को धरना जारी

देवरिया, निज संवाददाता। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का बैतालपुर चीनी मिल चलाने को 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना मंगलवार को 2 साल नौवें दिन जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जब-तक बैतालपुर चीनी मिल को चलाने का काम नहीं करती, पंचायत राज एक्ट तथा निकाय एक्ट को मूल स्वरूप में लागू नहीं करती तब तक धरना चलता रहेगा। इसको लेकर बड़ा आंदोलन किया जायेगा। इसमें समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, विकास दुबे, पंडित वेद प्रकाश, सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, मुन्नीलाल, मुनीम सिंह चौहान, संजीव शुक्ला, नईम खान, राधा कृष्ण यादव, उत्तेज मिश्रा, सत्येंद्र यादव, रामकृपाल चौहान आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।