मनरेगा बहाली की मांग को लेकर ग्राम पंचायतों में धरना
Deoria News - भाटपाररानी/प्रतापपुर,। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन एवं मनरेगा बचाओ मोर्चा के राष्ट्रव्यापी

भाटपाररानी/प्रतापपुर,। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन एवं मनरेगा बचाओ मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा की बहाली सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया।विकास खंड बनकटा क्षेत्र के बंगरूआ, बतरौली, कुटिया, बौलिया, सिकटिया दीनाचक व बंगरा ग्राम पंचायतों में मजदूरों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में वीबीजी ग्राम योजना को निरस्त करने, मनरेगा को पुराने स्वरूप में बहाल करने, 200 दिन का रोजगार और 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग की गई।धरने में बंगरूआ में अरुण कुमार पाण्डेय, कविलास प्रसाद, आमिर हुसैन, किताबुद्दीन, बलि शर्मा, अखिलेश ठाकुर, रामाकांत कुशवाहा, केशव सिंह, रघुनाथ कुशवाहा व बैरिस्टर प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।
सिकटिया दीनाचक में कामरेड बृजानंद यादव, किताब यादव, डॉ. सतीश कुमार, हरिशंकर व अन्य, जबकि बतरौली, बौलिया और बंगरा में भी में मजदूरों व पदाधिकारियों ने भागीदारी की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


