
घटतौली को लेकर कार्ड धारकों का तहसील में प्रदर्शन
Deoria News - बरहज के नंदना वार्ड के कार्ड धारकों ने राशन वितरण में हो रही मनमानी के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोटेदार समय पर खाद्यान्न नहीं देते और घटतौली करते हैं। तहसीलदार ने शिकायत का संज्ञान लिया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान से राशन वितरण में मनमानी के खिलाफ नगर के नंदना वार्ड के कार्ड धारकों ने शुक्रवार को तहसील में प्रदर्शन किया और कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी की। तहसीलदार अरुण कुमार के समझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। उन्होंने तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपा, जिसमे घटतौली की बात कही गई है। करीब 50 की संख्या में तहसील पहुंचे कार्डधारकों का कहना था कि कोटेदार समय से खाद्यान्न का वितरण नहीं करते है। जब वितरण करते भी है तो तीन से चार किग्रा की घटतौली करते है। बबली देवी ने बताया की 15 किलोग्राम के जगह पर मात्र 12 किलोग्राम खाद्यान्न दिया जाता है, शिकायत करने पर दुकानदार मारपीट करने को उतारू हो जाते हैं।
सुनीता, गुंजा का कहना है राशन देने के लिए सरकार की तरफ से इलेक्ट्रॉनिक मशीन लगाया गया है जिस पर पहले अंगूठा लगवा लिया जाता है और बाद में दूसरे कांटे से तौल कर राशन दिया जाता है। हम लोगों के राशन से एक घर से प्रति यूनिट पर एक किलो की कटौती किया जाता है। अमरावती, चंपा देवी, रीमा देवी आदि ने प्रशासन से सही से खाद्यान्न वितरण कराने को कहा। तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया शिकायत मिली है। कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय खाद्य व पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




