Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsProtest Against Central Budget Farmers and Labor Unions Demand Support for Common People
बजट के विरोध में खेत मजदूर यूनियन का प्रदर्शन

बजट के विरोध में खेत मजदूर यूनियन का प्रदर्शन

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। सोमवार को बजट के विरोध में खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन

Feb 02, 2026 07:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। सोमवार को बजट के विरोध में खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंच धरना दिया। उन्होंने केन्द्रीय बजट को आम आदमी की जगह पूंजीपतियों का बजट बताया। धरने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। धरने में खेत एवं ग्रामीण मजदूर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि वित्त मंत्री का केंद्रीय बजट देश की मेहनतकश जनता को नजर अंदाज करते हुए कॉरपोरेट और बड़े पूंजी पत्तियों के समर्थन में पेश किया है। इस बजट में चुनिंदा उद्योगों को टैक्स रियायत छूट, दीर्घकालिक टैक्स हालीडे जैसी सुविधाएं देकर पूंजीपतियों को तरजीह दी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के लिए बजट आवंटन में गंभीर कमी दिखाई देती है। इसमें वृद्धि सिर्फ 1,27,290 करोड रुपए से बढ़कर महज 1,33,0561 करोड रुपए हुई है। जो बढ़ती महंगाई को देखते हुए लगभग न के बराबर है। छोटे और सीमांत किसानों को सहारा देने वाली सभी योजनाओं में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना के बजट में कटौती की गई है। धरने में बालेंद्र मौर्य, हरिवंश प्रसाद, परमहंस भारती, जयप्रकाश यादव, प्रेम चंद्र यादव, हरिबद प्रसाद, संजय कुमार गोंड, बलविंदर मौर्य, दुर्गेश पासवान, गंगा देवी, पूनम देवी, लीलावती देवी शामिल रहे।