Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsPrincipal Suspended for Publicly Insulting Student s Character in Deoria College
छात्रा के चरित्र पर उंगली उठाने पर प्रधानाचार्य सस्पेंड

छात्रा के चरित्र पर उंगली उठाने पर प्रधानाचार्य सस्पेंड

संक्षेप: Deoria News - छात्रा के परिजनों ने जिलाधिकारी और डीआईओएस से की थी शिकायत जांच में पुष्टि

Thu, 30 Oct 2025 02:41 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया। हिन्दुस्तान संवाद अपने ही कॉलेज की एक छात्रा के चरित्र पर उंगली उठाना और उसे सार्वजनिक रूप से अमानित करना प्रधानाचार्य पर भारी पड़ा। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर डीआईओएस ने निर्देश दिया और प्रबंधक ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। बघौचघाट थाना क्षेत्र निवासिनी किशोरी पथरदेवा ब्लॉक में स्थित एक इंटरमीडिएट कॉलेज में 10वीं की छात्रा है। सितंबर में उसने अचानक कॉलेज जाना बंद कर दिया। परिजनों के पूछने पर उसने बताया कि प्रधानाचार्य उसके चरित्र पर टिप्पणी करते हुए उसे सरेआम अपमानित करते हैं। जातिसूचक शब्दों से संबोधित भी करते हैं। 19 सितंबर को छात्रा के पिता ने डीएम और डीआईओएस इसकी शिकायत की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीआईओएस ने सह जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच कराई। कॉलेज प्रबंधक ने भी मामले की जांच की। 16 अक्तूबर को जांच टीम ने जेडी गोरखपुर और डीआईओएस को जांच रिपोर्ट सौंप दी। जांच टीम ने लिखा कि छात्रा के चिकित्सीय अवकाश की स्वीकृति के क्रम में प्रधानाचार्य ने सार्वजनिक रूप से छात्रा के चरित्र पर सवालिया निशान उठाया। छात्रा के प्रति अशिष्ट व्यवहार और उसकी निजी जिदंगी को लेकर टिप्पणी करना प्रधानाचार्य के पद की गरिमा के खिलाफ है। प्रधानाचार्य का यह कृत्य सरकारी कर्मचारी नियमावली के विरूद्ध है। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने को प्रबंधक को पत्र भेजा। प्रबंधक ने 26 अक्टूबर को प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक बुलाई और प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया। प्रधानाचार्य द्वारा छात्रा पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप सिद्ध नहीं हुआ। कमेटी ने इसकी जांच उच्चाधिकारियों से कराने को कहा है। उधर छात्रा के पिता के प्रार्थना पत्र पर बघौचघाट थाने की पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।