राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हुईं शीला चतुर्वेदी
Deoria News - देवरिया सदर विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय बैरौना की प्रधानाध्यापक शीला चतुर्वेदी को शिक्षक दिवस पर उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। उन्हें 25 हजार रुपये की धनराशि, मां...

देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया सदर विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय बैरौना की प्रधानाध्यापक शीला चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार 2024 से शुक्रवार को लखनऊ में सम्मानित हुई। शिक्षक दिवस पर उन्हे राज्य मंत्री गुलाब देवी व शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हे 25 हजार रूपये की धनराशि एवं मां सरस्वती की प्रतिमा भी प्रदान किया गया है। शाली चतुर्वेदी भारटपाररानी के शंकरपुरा गांव की रहने वाली है, वह 2005 में बेसिक शिक्षा में अध्यापक बनीं एवं 22 फरवरी 2014 को वह प्राथमिक विद्यालय बैरौना में प्रधानाध्यापक के रूप में पदभार ग्रहण कीं।
पदभार ग्रहण करने के बाद उनके द्वारा बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय में सबसे पहले गेट लगवाया गया एवं विद्यालय का जीर्णोद्धार कराया गया। वहीं बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करन के लिए उनके द्वारा बेहतर मंच दिलवाने का काम किया गया। जिससे विद्यालय के बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा और बच्चों ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन भी किया। विद्यालय में बेहतर पठन- पाठन होने के कारण इससे बच्चों की संख्या भी बढ़ी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




