मेडिकल कॉलेज की टंकी में लाश मिलने पर प्राचार्य हटाए गए

मेडिकल कॉलेज की टंकी में लाश मिलने पर प्राचार्य हटाए गए

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया में महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज की पानी टंकी में युवक की लाश मिलने पर प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल को हटा दिया गया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच में...

Oct 08, 2025 05:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज की पानी टंकी में युवक की लाश मिलने के मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही पाए जाने पर प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल को मंगलवार की रात हटा दिया गया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की रिपोर्ट पर शासन ने कार्रवाई की। उन्हें महानिदेशक चिकित्सा एवं प्रशिक्षण कार्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है। वहीं एटा मेडिकल कॉलेज की एनाटॅमी विभाग की अध्यक्ष डॉ. रजनी को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल पर बनी कंक्रीट की पानी की टंकी से सोमवार को एक युवक की लाश मिली थी। इस घटना से मेडिकल कॉलेज के साथ ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंगलवार की सुबह डीएम दिव्या मित्तल ने मौके का निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल से पूछताछ की। जांच के लिए सीडीओ प्रत्यूष पांडेय के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी गठित की। जांच में छत पर शराब, बीयर की बोतलों के साथ ही आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं। देर शाम कमेटी ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी, जिसे जिलाधिकारी ने शासन को भेजा। इसके बाद प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया। जिलाधिकारी ने कार्रवाई की पुष्टि की है।