अनियंत्रित कार की ठोकर से प्रधानाध्यापक की मौत, एक गंभीर

Jan 29, 2026 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - बुधवार की शाम परसिया चन्दौर गांव के पास एक सड़क हादसे में प्रधानाध्यापक उमेश चंद पांडेय की मौत हो गई। वे बाइक से लौट रहे थे, जब एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मारी। हादसे में उनके साथी संदीप यादव भी गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की और परिजनों में कोहराम मच गया।

अनियंत्रित कार की ठोकर से प्रधानाध्यापक की मौत, एक गंभीर

खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मईल-मुसैला मार्ग पर परसिया चन्दौर गांव के समीप बुधवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक प्रधानाध्यापक की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे के शिकार प्रधानाध्यापक मगहरा में इंडेन गैस एजेंसी भी चलाते थे। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया। भाटपाररानी क्षेत्र के बखरी गांव निवासी उमेश चंद पांडेय (45) पुत्र रामसकल पांडेय सलेमपुर के टीचर कॉलोनी में चेरो रोड पर मकान बनवाकर रहते थे। वे परिषदीय विद्यालय परसिया भगौती में प्रधानाध्यापक थे। उनकी मगहरा में इंडेन गैस एजेंसी भी है। बुधवार की शाम मगहरा के रहने वाले गैस एजेंसी के कर्मचारी संदीप यादव के साथ बाइक से चकरा की ओर से लौट रहे थे।

जैसे ही वे परसिया चन्दौर गांव के समीप पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उमेश चंद पांडेय को मृत घोषित कर दिया। वहीं संदीप यादव का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही खुखुंदू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। उधर, शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे देवरिया के लिए रवाना हो गए। उमेश चंद पाण्डेय की पत्नी भी शिक्षक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;