Deoria News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया और तरकुलवा नगर पंचायत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। 4 सितंबर को पर्व को भव्य रूप देने के लिए नगर पालिका सजाई जा रही है। दुकानदार मेले की तैयारी कर रहे हैं और पंडालों की सजावट का काम चल रहा है। नेपाल, बिहार सहित दूरदराज के दुकानदार भी आए हैं।

Deoria News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

Deoria News: देवरिया/तरकुलवा, हिन्दुस्तान टीम। जिला मुख्यालय सहित तरकुलवा नगर पंचायत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए आयोजन स्थलों को सजाया जा रहा है।4 सितम्बर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाने के लिए नगर पालिका को भव्य एवं आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। वहीं पर्व को देखते हुए दुकानदार मेला की भी तैयारी में जुटे हैं। इसके अलावा हर वर्ष की भांति पुलिस लाइन में भी भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजती है। इसे लेकर भी तैयारियां चल रही है। उधर तरकुलवा नगर पंचायत में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी विभिन्न समितियों की ओर से आकर्षक पंडाल बनाए जा रहे हैं।

पंडालों को भव्य रूप देने के लिए सजावट, रंग-रोगन और विद्युत सज्जा का काम अंतिम चरण में है। बाजार की सड़कों और किनारे लाइटिंग लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने व दुकान लगाने के नेपाल, बिहार समेत दूर-दराज के क्षेत्रों से दुकानदार कस्बे में पहुंचने लगे हैं। मेला के मद्देनजर दुकानदार अस्थायी दुकान लगाना शुरू कर दिए हैं। बारिश को देखते हुए दुकानों को पानी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मेले में बच्चों और युवाओं के आकर्षण का केंद्र रहने वाले बड़े झूले भी लगाए जा रहे हैं। पूजा समितियां पंडालों को भव्य रूप देने में जुटी हैं। समितियों के कार्यकर्ता सजावट, प्रकाश व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर