राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर बैठक, व्यायाम शिक्षकों को निर्देश
Deoria News - देवरिया में राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारी के लिए बीएसए ने व्यायाम शिक्षकों के साथ बैठक की। प्रतियोगिता 09 मार्च से अयोध्या में होगी, जिसमें 249 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। सुरक्षा के लिए प्रत्येक 20 बच्चों पर दो शिक्षकों की ड्यूटी होगी और छात्राओं की सुरक्षा महिला शिक्षकों द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

देवरिया, निज संवाददाता। राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर शुक्रवार को बीएसए ने व्यायाम शिक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे छात्रों की सुरक्षा को लेकर व्यायाम शिक्षकों को जरूरी निर्देश दिया।बीएसए सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अयोध्या में 09 मार्च से शुरू होगी। तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में जिले से कुल 249 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रत्येक 20 बच्चे पर कम से कम दो शिक्षकों की डयूटी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के पहचान के लिए जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के लोगो लगे स्टीकर की व्यवस्था पहली बार अमल में लाई गई है।
प्रतियोगिता में सदर ब्लॉक, देसही देवरिया और तरकुलवा ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारियों की डयूटी लगी है। महिला शिक्षक अभिभावक के तौर पर छात्राओं की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, शर्मिला यादव, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह, संजय तिवारी, संजीव दूबे, गंगतेश्वर सिंह, आशुतोष यादव, जवाहर सिंह, आशुतोष यादव, सदल मणि, संजय सिंह, प्रियमदा त्रिपाठी व नरेंद्र मोहन सिंह आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


