43 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, पांच जगह नए लगेंगे ट्रान्सफार्मर

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

भटनी (देवरिया) में रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्षमता वृद्धि एवं नए ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति मिली है। 43 स्थानों पर पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और 5 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे लोगों को लो वोल्टेज और फाल्ट से राहत मिलेगी।

43 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, पांच जगह नए लगेंगे ट्रान्सफार्मर

भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने को क्षमता वृद्धि एवं अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति मिली है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र के 43 स्थानों पर पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जबकि पांच स्थानों पर नए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे लोगों को लो वोल्टेज तथा बार बार हो रहे फाल्ट से निजात मिलने की उम्मीद है।योजना के अनुसार बभनी बाबू, धुसवां, राउतपार, लाहिलपार खास, पगरा उर्फ परसिया, डुमरी, सिधुवां, शाहपुर बेलवां, बरुआडीह, जुआफर, पड़री झिल्लीपार, एकडंगा समेत कई गांवों में 100 केवीए ट्रांसफार्मर को 250 केवीए में परिवर्तित किया जाएगा। वहीं कई स्थानों पर 25 केवीए से 63 केवीए, 63 केवीए से 100 केवीए तथा नगर क्षेत्र के नूरीगंज बाजार में 250 केवीए से 400 केवीए क्षमता के वृद्धि के साथ एक 100 केवीए का अतिरिक्त ट्रान्सफार्मर लगाया जाएगा।

इसके अलावा हतवा टोला, नकहनी तथा हरिकीर्तन मुहल्ले में लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर भी 400 केवीए से बदले जाएंगे। भटनी नगर पंचायत में लम्बे अरसे से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे करीब आधा दर्जन मुहल्लेवासियों को राहत मिलने की आस जगी है। इसके अलावा चांदपार रामपुर मोड़, सठियांव तथा खोरीबारी चैराहा सहित पांच स्थानों पर नए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र चैरसिया ने बताया कि लम्बे समय से क्षेत्र के लोगों ने बिजली की समस्या से अवगत कराया था। एक साथ 43 स्थानों पर क्षमता वृद्धि तथा पांच नए स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर स्वीकृत हुए हैं। इससे क्षेत्रीयजनों को बिजली की व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।