Deoria News: मझौलीराज का फॉल्ट झेल रहा सलेमपुर, अलग फीडर की मांग

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: सलेमपुर उपनगर की बिजली व्यवस्था में लगातार फॉल्ट और ओवरलोड की समस्या आ रही है। मझौलीराज क्षेत्र की खराब 33 हजार वोल्ट लाइन का सलेमपुर की बिजली आपूर्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सभासदों ने अलग फीडर बनाने और जर्जर तारों को बदलने की मांग की है।

Deoria News: मझौलीराज का फॉल्ट झेल रहा सलेमपुर, अलग फीडर की मांग

Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था इन दिनों लगातार फॉल्ट और ओवरलोड की समस्या से जूझ रही है। मझौलीराज क्षेत्र की 33 हजार वोल्ट लाइन में खराबी आने से इसका सीधा असर सलेमपुर उपनगर की फीडरों के बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है। आए दिन घंटों बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए सभासदों ने सोमवार विद्धुत वितरण खण्ड सलेमपुर के एक्सईएन को पत्र देकर मझौलीराज की बिजली आपूर्ति सलेमपुर से अलग करने की मांग की है। सभासद अशोक गुप्ता ने कहा कि मझौलीराज क्षेत्र के लिए अलग 33 हजार वोल्ट की एसएलपी केबल तैयार हो चुकी है।

इसे जल्द हस्तांतरित कराकर मझौलीराज फीडर की आपूर्ति अलग की जाए। इससे मझौली क्षेत्र में फॉल्ट होने पर सलेमपुर उपनगर की बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। सभासदों ने हरैया फीडर की समस्या भी उठाई। इस फीडर से देहात क्षेत्र के करीब 30 गांवों को बिजली दी जा रही है। अधिक लोड के चलते लाइन में आए दिन फॉल्ट होने से चार से पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रहती है। उन्होंने ओवरलोड की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।सभासद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव ने सोहनाग रोड स्थित चित्रांश मैरिज हॉल से पंकज चौधरी के मकान तक 11 हजार वोल्ट की जर्जर लाइन के तार बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि त्योहारों को देखते हुए जर्जर तारों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए, जिससे हादसों की आशंका कम हो सके। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि प्रदीप यादव, सभासद अशोक गुप्ता, शशांक पांडेय आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: मझौलीराज का फॉल्ट झेल रहा सलेमपुर, अलग फीडर की मांग