ट्रक में फंसकर टूटा केबल, थाने की बिजली आपूर्ति ठप

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - गुरुवार रात एक ट्रक की ऊपरी हिस्से में महुआडीह थाने की बिजली आपूर्ति केबल फंस गई, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। थाने का परिसर 15 घंटे तक अंधेरे में रहा। स्थानीय विद्युत कर्मचारी ने मरम्मत कार्य किया और बिजली आपूर्ति बहाल की।

ट्रक में फंसकर टूटा केबल, थाने की बिजली आपूर्ति ठप

महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार की देर रात एक ट्रक के ऊपरी हिस्से में महुआडीह थाने की बिजली आपूर्ति केबल फंसकर टूट गया, जिससे थाने की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद करीब 15 घंटे तक थाना परिसर अंधेरे में डूबा रहा। बैतालपुर उपकेंद्र के नेरुई अमवा गांव स्थित विद्युत फीडर से महुआडीह चौराहे पर बिजली आपूर्ति होती है।चौराहे पर स्थित महुआडीह थाने को सड़क किनारे लगे पोल से केबल तार के माध्यम से कनेक्शन दिया गया है। गुरुवार देर रात महुआडीह से हेतिमपुर की ओर जा रहा एक ट्रक की ऊपरी हिस्सा थाने की बिजली आपूर्ति वाले केबल में फंस गया।

ट्रक के आगे बढ़ते ही केबल टूट गया, जिससे थाने की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।अचानक बिजली गुल होने से थाने के आवश्यक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो गई। शुक्रवार को सूचना मिलने पर स्थानीय विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद करीब 15 घंटे बाद केबल को जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई, जिसके बाद थाना परिसर में स्थिति सामान्य हो सकी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।