Deoria News: 38 साल पुराने जर्जर तारों के सहारे आपूर्ति, मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई
Deoria News: देवरिया, हिटी। रामपुर कारखाना ब्लॉक के गौरकोठी गांव में विद्युत आपूर्ति का हाल

Deoria News: देवरिया, हिटी। रामपुर कारखाना ब्लॉक के गौरकोठी गांव में विद्युत आपूर्ति का हाल बुरा है। तार जर्जर होने के कारण आए दिनों आपूर्ति ठप हो जाती है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। छात्रों को मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई करनी मजबूरी बन गई है।
गांव की स्थिति
गौरकोठी गांव की आबादी करीब पांच हजार है। यह गांव नौ मजरों में बंटा है। पूरे ग्राम पंचायत की आपूर्ति के लिए 100 और 63 केवी के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। 100 केवी वाले ट्रांसफार्मर पर करीब दो सौ उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इससे 1100 लोगों को बिजली जाती है। गांव को तरकुलवा उपकेंद्र के पथरदेवा फीडर से आपूर्ति होती है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 1988 में गांव में बिजली आई थी। उसी समय के पुराने तारों से आज भी आपूर्ति हो रही है। तार अड़तीस साल पुराने होने के कारण जर्जर होकर कई कई खंडों में टूट चुके हैं। तारों को जोड़कर किसी तरह से काम चलाया जा रहा है। हर दो-चार दिन के बाद तार टूटकर जमीन पर गिर जाते हैं और बिजली बाधित हो जाती है। मौजूदा समय में गांवों को केरोसिन तेल की भी आपूर्ति नहीं होती है। इसके कारण मजबूरी में छात्रों को मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ती है। उपभोक्ता राम सिंगार कुशवाहा, गीता देवी, कौशल किशोर मिश्रा, शत्रुजीत पाठक, दीपक मिश्रा व हंसनाथ पाठक ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन जर्जर तार नहीं बदले गए।
बिजली की किल्लत
लो वोल्टेज के कारण रेंगते हैं पंखें, कूलर बने शो पीस। ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं को वोल्टेज भी ठीक से नहीं मिल पाता है। इसके कारण घरों में लगे पंखे रेंगते रहते हैं। कूलर शो पीस बनकर रह गए हैं। उमस व गर्मी में लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ती है। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्ग लोगों को हो रही है।
जिम्मेदारों की प्रतिक्रिया
बोले जिम्मेदार। अधिशासी अभियंता, विद्युत प्रवीण कुमार चौबे ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का संज्ञान लिया जाएगा। संबंधित उपकेंद्र के अवर अभियंता से मामले की जानकारी लेने के बाद समस्या समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


