Deoria News: 13 घंटे बाद बहाल हुई पांडेय चक-इमलिया के विद्युत आपूर्ति

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: हेतिमपुर जंगल में आई खराबी के कारण देवरिया उत्तरी के दो उपकेंद्रों की आपूर्ति आधी रात में बंद हो गई। 13 घंटे तक लोग गर्मी में परेशान रहे। फॉल्ट ठीक होने के बाद, दोपहर 12:00 बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। रामपुर कारखाना में ट्रांसफार्मर जलने के बाद भी लोग परेशान हैं।

Deoria News: 13 घंटे बाद बहाल हुई पांडेय चक-इमलिया के विद्युत आपूर्ति

Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। हेतिमपुर जंगल में आई खराबी से देवरिया उत्तरी के दो उपकेंद्रों की आपूर्ति आधी रात को बंद हो गई। 13 घंटे तक उपभोक्ता भीषण गर्मी में बिलबिलाते रहे। खराबी ठीक होने के बाद दोपहर 12:00 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।

फाल्ट की स्थिति

बुधवार की रात लगभग 11:30 पर हेतिमपुर जंगल में मेन लाइन में फाल्ट आ गया। इसके चलते देसही देवरिया और रामपुर कारखाना विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति बंद हो गई। आधी रात होने के चलते जंगल में जाकर लाइनमैन फाल्ट नहीं ढूंढ सके। आपूर्ति शुरू नहीं होने से उमस भरी गर्मी में दोनों उपकेंद्र के 25000 विद्युत उपभोक्ता गर्मी में बेहाल रहे। बुधवार की सुबह दोनों उपकेंद्र के लाइनमैन पेट्रोलिंग पर निकले और फॉल्ट मिलने के बाद ठीक किया। दोपहर 12:00 आपूर्ति बहाल हुई।

ट्रांसफार्मर के जलने की घटना

जलने के दूसरे दिन बदल गया 400 केवीए ट्रांसफार्मर

नगर पंचायत रामपुर कारखाना के ठाकुर रामेश्वर वार्ड में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार को जल गया था। इसके चलते रामेश्वर, राजगद्दी और मस्जिद वार्ड के कुछ भाग में अंधेरा छा गया। कस्बा वासियों ने ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभाग की अधिकारियों को दे दिया। जलने के तीन दिनों तक ट्रांसफार्मर बदलने की कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष के वार्ता करने के बाद ट्रांसफार्मर बदला गया। बदलने के तीन दिन बाद ही मंगलवार की तड़के ट्रांसफार्मर फिर से जल गया। एक सप्ताह में ही दो बार ट्रांसफार्मर जलने से नगर पंचायत की लगभग एक तिहाई आबादी भीषण गर्मी में परेशान है। बुधवार को विभाग हाइड्रा और जेसीबी लेकर पहुंचा। ट्रांसफार्मर जलने के दूसरे ही दिन विभाग ने बदलकर आपूर्ति शुरू कराया।

पूछे जाने वाले प्रश्न

✦हेतिमपुर जंगल में बिजली की आपूर्ति कब बंद हुई?−
हेतिमपुर जंगल में बिजली की आपूर्ति बुधवार की रात लगभग 11:30 बजे बंद हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: 13 घंटे बाद बहाल हुई पांडेय चक-इमलिया के विद्युत आपूर्ति