Deoria News: टूट कर गिर गया मेन लाइन का दो खंभा, दो उप केंद्र की बिजली गुल
Deoria News: रामपुर के पिपरा मदन गोपाल और महुआ बारी के पास मेंन लाइन का खंभा टूटने से आधी रात को बिजली कट गई। इससे 25,000 उपभोक्ता प्रभावित हैं। अवर अभियंता और लाइनमैन ने खंभा बदलने का काम शुरू किया, लेकिन खेत में पानी होने के कारण दिक्कत आ रही है। शाम तक बिजली बहाल करने का प्रयास जारी है।
Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। मेन लाइन का खंभा टूटने से आधी रात को दो उप केंद्र की बिजली गुल हो गई। आधी रात से ही दोनों उपकेंद्र के 25 हजार उपभोक्ता बेहाल हैं। लगातार दूसरे दिन आधी रात से बिजली गुल होने के चलते उपभोक्ता बेहाल है।शुक्रवार की रात लगभग 1:00 बजे पिपरा मदन गोपाल और रामपुर महुआ बारी के नजदीक बिजली का तीन खंभा टूटकर गिर गया। इसके चलते दोनों उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई। जानकारी मिलने के बाद अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता और इरफानुल्लाह अंसारी लाइनमैन के साथ पहुंचे और खंभा बदलने का काम शुरू कराया। बिजली का एक खंभा खेत में गिरने से लाइनमैन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
खेत में पानी लगा होने के चलते ट्रैक्टर भी खंभे के पास नहीं पहुंच पा रहा था।तेज हवा और बारिश के चलते रामपुर महुआ बारी और पिपरा मदन गोपाल में मेन लाइन का तीन खंभा टूटकर गिर गया है। खंभा बदला जा रहा है। खेत में पानी लगा होने के चलते दिक्कत आ रही है। शाम तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।अखिलेश गुप्ता, अवर अभियंता पांडेय चक
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


