Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsPower Outage Crisis in Bhartpur Rani Residents Suffer 12-Hour Blackout
भाटपाररानी में 12 घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति

भाटपाररानी में 12 घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति

संक्षेप:

Deoria News - भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सोमवार की

Sep 09, 2025 07:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सोमवार की शाम से ही नगर की विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित होती रही। मेन सप्लाई में दिक्कत, जगह-जगह फॉल्ट और ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण नगरवासियों को करीब 12 घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा। उमस भरी गर्मी में लोग पूरी रात हलकान रहे। सोमवार की शाम से ही नगर की आपूर्ति गड़बड़ हो गई। देर रात तक विद्युत विभाग के कर्मचारी जगह-जगह फॉल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे। रात करीब 10 बजे तक आपूर्ति बहाल भी कर दी गई, लेकिन कई मोहल्लों में लो वोल्टेज और एक फेज गायब रहने की समस्या बनी रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे लोगों को पंखे-कूलर तक चलाना मुश्किल हो गया। स्थिति और खराब तब हुई जब रात लगभग 11 बजे बीआरडी इंटर कॉलेज के पास 11 हजार वोल्ट का तार अचानक टूटकर गिर गया। इसके कारण पूरे नगर की आपूर्ति बाधित हो गई। लोग अंधेरे और उमस में तड़पते रहे। सुबह करीब 10 बजे तक इंतजार के बाद जब विभागीय कर्मचारियों ने पेड़ काटकर तार को सही किया, तब जाकर आपूर्ति शुरू हो सकी। लेकिन राहत ज्यादा देर तक नहीं मिल सकी। कुछ घंटे बाद ही नगर के कई हिस्सों में दोबारा फॉल्ट हो गया। उपाध्याय कॉलोनी में लगा ट्रांसफार्मर जल जाने से वहां की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बाद में विभाग ने मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर स्थिति संभाली। लोगों का कहना है कि हर कुछ दिनों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। कभी लो वोल्टेज, कभी फॉल्ट और कभी ट्रांसफार्मर जल जाने की समस्या से नगरवासी परेशान रहते हैं। गर्मी और उमस के मौसम में लगातार बिजली गुल रहने से लोग रातभर सो नहीं पाते। जेई सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार की रात और मंगलवार को बार-बार फॉल्ट होने तथा 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर जाने के कारण आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने कहा कि अब आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।