देवरिया। निज संवाददाता
जिले के पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी डीआईजी राजेश मोडक सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। डीआईजी ने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा किया। पिछले वर्षो की तुलना में इस वर्ष अपराधों में आई कमी पर संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गश्त करने का निर्देश दिया। अपराधियों को बाहर न रहने दिया जाए।
शासन ने गोरखपुर परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक राजेश मोडक ने जिले का पुलिस विभाग का नोड़ल अधिकारी नियुक्त किया है। वह सोमवार को अचानक जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों ने समीक्षा बैठक किया। उन्होंने जिल के थानों के अपराधों के बारे में जानकारी ली। अपराध कंट्रोल के साथ जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया। किसानों के हो रहे आंदोलन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके बाद डीआईजी सड़क मार्ग से होते हुए मईल स्थित देवरहा बाबा आश्रम पहुंचे। जहां 40 मिनट तक आश्रम में अधिकारियों के साथ रुके रहे। उन्होने कोरोना संक्रमण से आश्रम में आने वाले लोगों को बचाव और आश्रम के तरफ से की गई तैयारी के बारे में जानकारी ली। आश्रम के महंथ श्यामसुन्दर दास ने डीआईजी को अंगवस्त्र भेट किया। इसके बाद आश्रम के बारे में जानकारी दी। इसके बाद डीआईजी शहर के बालाजी मन्दिर, सोमनाथ मन्दिर, गायत्री मन्दिर आदि धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर वहॉ के धार्मिक गुरूओं से संवाद स्थापित किया। इस दौरान डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र, एएसपी शिष्यपाल आदि मौजूद रहे।