
बैरिकेडिंग तोड़ने वाले तस्करों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
Deoria News - देवरिया में रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट पर बैरिकेडिंग तोड़ने के मामले में 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।...
देवरिया, निज संवाददाता। यूपी-बिहार बार्डर पर स्थित बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट के बैरिकेडिंग तोड़ने के मामले में 20 दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। बैरिकेडिंग तोड़ने वालों की गिरफ्तारी तो दूर, पुलिस अभी तक उनकी पहचान तक नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर लेने का दावा कर रहे हैं। बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट के रास्ते आए दिन शराब तस्करी समेत अन्य सामानों की तस्करी होने की शिकायतें मिलती रहती है। चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मी भी तैयार रहते हैं। 24 अगस्त की सुबह छह बजे चेकपोस्ट पर तीन पुलिसकर्मी तैनात थे, इस बीच तेज गति से सोहनपुर की तरफ से दो पिकअप, एक डीसीएम तेजी से आए।

पुलिस कर्मियों ने वाहनों को रोक कर जांच के लिए बैरिकेडिंग किया तो आगे चल रहे पिकअप ने तेजी से बैरिकेडिंग को उड़ा दिया और तेजी से तीनों वाहन बिहार की तरफ निकल गए। लोग उन वाहनों में शराब होने या अन्य तस्करी का सामान होने का दावा कर रहते रहे। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ भाटपाररानी आदित्य कुमार गौतम को सौंपा और सीओ ने जांच भी की। लेकिन अभी तक तस्करों की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस अधिकारी देवरिया से लेकर सिवान जनपद तक जांच किए और सीसी फुटेज खंगाला, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सीओ भाटपाररानी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बैरिकेडिंग तोड़ने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




