दंड पाने वाले थानेदार को हटाया, दिनेश मिश्र को सलेमपुर की जिम्मेदारी

Feb 27, 2026 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर बुधवार की रात थानेदारों के कार्यक्षेत्र में होली के पहले फेरबदल कर दिय

दंड पाने वाले थानेदार को हटाया, दिनेश मिश्र को सलेमपुर की जिम्मेदारी

देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर बुधवार की रात थानेदारों के कार्यक्षेत्र में होली के पहले फेरबदल कर दिया। गैर जनपद में दंड पाने वाले थानेदार की कुर्सी छीन ली गई, वहीं कई उप निरीक्षकों के भी कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया गया। सलेमपुर कोतवाली के थानेदार महेंद्र चतुर्वेदी कुशीनगर जनपद में दंड पाए थे। इसलिए उन्हें देर रात एसपी संजीव सुमन ने हटा दिया। इन्हें प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया है। जबकि खुखुंदू थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र को सलेमपुर कोतवाली का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। सुरौली के प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह को अब खुखुंदू थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

वहीं कोतवाली में तैनात अविनाश मौर्या को सुरौली थाने में वरिष्ठ उप निरीक्षक तैनात किया गया है। शहर के भुजौली चौकी प्रभारी आशीष राय को प्रतापपुर चौकी प्रभारी, मनीष सिंह को भुजौली चौकी प्रभारी, प्रतापपुर चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी कपरवार, कोतवाली में तैनात जयसिंह यादव को चौकी प्रभारी भिंगारी बाजार, अनित कुमार राय को चौकी प्रभारी भिंगारी बाजार से चौकी प्रभारी सिविल लाइंस देवरिया, सिविल लाइंस चौकी प्रभारी अजय तिवारी को चौकी प्रभारी कस्बा भटनी, चौकी प्रभारी कस्बा प्रमोद कुमार को थाना भटनी, इंद्रेश कुमार को भटनी से चौकी प्रभारी मझौलीराज, कोतवाली से सुशांत कुमार सिंह को चौकी प्रभारी सेंटर, पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल इंद्रजीत कुमार को श्रीरामपुर, श्रीरामपुर से मुकेश शाह को लाइन हाजिर किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।