खेलते समय गायब हुआ मासूम, तीन घंटे बाद मिला
Deoria News - महुआडीह में दो वर्षीय बच्चा खेलते समय अचानक गायब हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस ने तीन घंटे की खोजबीन के बाद बच्चे को पेट्रोल पंप के पास से बरामद किया। बच्चे को पाकर माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। घर के सामने खेलते समय दो वर्षीय बच्चा अचानक गायब हो गया। परिजनों की सूचना पर तलाश में जुट पुलिस ने करीब तीन घंटे की खोजबीन के बाद महुआडीह-हेतिमपुर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की सक्रियता की लोगों ने सराहना की।महुआडीह थाना क्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र गांव निवासी संजय सिंह की बड़ी बेटी मनीषा सिंह का दो वर्षीय बेटा अतुल रविवार की सुबह घर के सामने खेलते समय अचानक लापता हो गया। बच्चे को न देखने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। उसका पता नहीं चलने पर सूचना पुलिस को दी गई।
थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को बच्चे को तलाशने का निर्देश दिया। पुलिस टीम खोजबीन में जुट गई और करीब तीन घंटे की लगातार तलाश के बाद बच्चे को महुआडीह- हेतिमपुर मार्ग स्थित पकड़ी वीरभद्र चौराहे से आगे पेट्रोल पंप के बगल बगीच के पास से बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों से उसकी पहचान कराई और कागजी कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। बच्चे को पाकर माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


