सड़क पर तड़प रहा था हादसे में घायल युवक, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गौरीबाजार के सिरजम के समीप हादसे में घायल युवक देर से

सड़क पर तड़प रहा था हादसे में घायल युवक, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गौरीबाजार के सिरजम के समीप हादसे में घायल युवक देर से सड़क पर तड़प रहा था। गश्त पर निकली पुलिस की नजर तड़प रहे घायल पर पड़ी। फौरन एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया में भर्ती कराया।गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर सिरजम के समीप रविवार देर शाम किसी वाहन के चपेट में आकर एक बाइक सवार घायल हो गया। युवक के पूरे शरीर पर चोटें आईं थी। लहूलुहान युवक देर से सड़क पर तड़प रहा था। गश्त पर निकले कांस्टेबल अरविंद यादव व कन्हैया चौहान की नजर घायल पर पड़ी तो फौरन घायल को एंबुलेंस से लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया पहुंचे और भर्ती कराया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।