अवध-असम एक्सप्रेस से चार नाबालिग बरामद

Feb 23, 2026 10:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में अवध-असम एक्सप्रेस से चार नाबालिगों को पुलिस ने बरामद किया। ये सभी घर से भागकर दिल्ली जा रहे थे। जीआरपी ने उनकी पहचान की और चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। इस मामले में असम में लड़कियों के अपहरण का केस दर्ज है। परिजनों को सूचना दी गई और वे उन्हें लेने के लिए आए।

अवध-असम एक्सप्रेस से चार नाबालिग बरामद

देवरिया, निज संवाददाता। अवध-असम एक्सप्रेस से असम के रहने वाले चार नाबालिगों को पुलिस ने बरामद किया। यह सभी घर से भागकर दिल्ली जा रहे थे। जीआरपी ने पूछताछ के बाद सभी को चाइल्ड लाइन देवरिया को सौंप दिया। साथ ही इसकी जानकारी परिजनों को दे दी। दिल्ली जा रही अवध-असम एक्सप्रेस देवरिया पहुंची तो तैनात आरपीएफ व जीआरपी के जवान जांच करने लगे। इस दौरान जांच किया तो पता चला कि उसमें दो लड़की व दो लड़के हैं, सभी नाबालिग हैं। पुलिस टीम ने उनसे पूछताछ करने का प्रयास किया तो पता चला कि वह सभी घर से भाग रहे हैं।

इसके बाद टीम ने उन्हें ट्रेन से नीचे उतार लिया। यह सभी असम के न्यू बोगाईगांव के रहने वाले थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह घर से भागकर दिल्ली जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच की और परिजनों को इसकी जानकारी दी तो पता चला कि असम में लड़कियों के अपहरण करने का केस दर्ज है। इसके बाद जीआरपी ने इसकी जानकारी संबंधित थाने को भी दी। वहां से लेने के लिए पुलिस व परिजन देवरिया के लिए रवाना हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।