Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsPolice Raids Hotel in Deoria Seven Couples Detained for Immoral Activities
देवरिया में होटल में पुलिस का छापा, सात जोड़े पकड़े गए, आपत्तिजनक सामान भी बरामद

देवरिया में होटल में पुलिस का छापा, सात जोड़े पकड़े गए, आपत्तिजनक सामान भी बरामद

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में एक होटल में अनैतिक कार्य की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान सात जोड़े पकड़े गए और होटल से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और यह भी पता लगाया जा रहा है कि पकड़े गए जोड़े नाबालिग हैं या बालिग।

Jan 27, 2026 05:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर के समीप एक होटल में अनैतिक कार्य की सूचना पर सीओ रुद्रपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार की दोपहर छापेमारी की। इस दौरान सात जोड़े पकड़े गए। साथ ही होटल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस अभी जांच कर रही है। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर स्थित एक होटल में अनैतिक कार्य होने की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसपी के निर्देश पर सीओ रुद्रपुर हरीराम यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार की दोपहर छापेमारी की। टीम के छापेमारी करते ही होटल में भगदड़ मच गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूत्रों की माने तो कुछ जोड़े संदिग्ध परिस्थिति में थे। इसके बाद पुलिस एक-एक कमरे की तलाशी ली तो सात जोड़े पाए गए। इसके बाद ने होटल कर्मचारी के साथ ही होटल के रजिस्टर, सीसी फुटेज भी कब्जे में ले लिया। सीओ ने बताया कि सात जोड़े पकड़े गए है। मामले की जांच की जा रही है। वह जोड़े नाबालिग हैं या बालिग हैं, इसकी भी जांच हो रही है। बताया जा रहा है कि जोड़े कहीं दूसरे जगह से यहां आते थे। फिलहाज जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।