ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियादेवरिया में एटीएम हैकर की निशानदेही पर पुलिस की छापेमारी

देवरिया में एटीएम हैकर की निशानदेही पर पुलिस की छापेमारी

देवरिया। निज संवाददाता एटीएम को हैक कर खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह के

देवरिया में एटीएम हैकर की निशानदेही पर पुलिस की छापेमारी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,देवरियाMon, 14 Mar 2022 03:41 AM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। निज संवाददाता

एटीएम को हैक कर खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह के अन्य गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस हिरासत में लिए गए एक गुर्गे की निशानदेही और बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है। हिरासत में लिए गए युवक से एटीएम हैक करने वाले गिरोह के बारे में काफी सुराग मिला है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए लगी हुई है। जल्द ही पुलिस हैकर्स गिरोह का खुलासा कर सकती है।

सोनूघाट स्थित एटीएम को हैक कर रुपये निकाले के लिए डिवाइस लगाते समय एक गुर्गे को शनिवार को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने उससे लम्बी पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में पुलिस को काफी सुराग मिले हैं। बदमाश ने एटीएम से रुपये निकालने के बारे में बताया। इसके साथ ही रुपये निकालने वाली डिवाइस और अपने गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार की रात में कई जगह छापेमारी की। बिहार के गोपालगंज पुलिस को भी हैकर्स के बारे में जानकारी दी है। ऐसे एटीएम के बारे में भी जानकारी ली है, जिनसे बदमाशों ने छेड़छाड़ की थी। पूछताछ से मिले सुराग के सहारे वह गिरोह के अन्य सदस्यों तक पह़ुंचने की कोशिश में जुटी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े