बैतालपुर में होटल में छापा, सात जोड़े पकड़े गए, सील
Deoria News - बैतालपुर (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर स्थित शिवांस होटल में अनैतिक कार्य होने की सूचना पर मंगलवार की दोपहर प

बैतालपुर (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर स्थित शिवांस होटल में अनैतिक कार्य होने की सूचना पर मंगलवार की दोपहर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न कमरों से सात जोड़े पकड़े गए। कुछ कमरों से संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद की गई। इसके बाद होटल को पुलिस ने सील कर दिया। वहीं होटल के रजिस्टर समेत अन्य सामान भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। देर रात महिला थाने पहुंच एएसपी आनंद कुमार पांडेय ने भी जानकारी ली। बैतालपुर उपनगर में शिवांस होटल है। पुलिस के आला अधिकारियों को होटल में अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली।
जिसके बाद सीओ रुद्रपुर हरिराम यादव के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष समेत कई थानों की पुलिस दोपहर को अचानक छापेमारी की। टीम के अचानक होटल पर पहुंचते ही भगदड़ मच गई। पुलिस ने एक-एक कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सात कमरे से सात जोड़े पकड़े गए। पुलिस सूत्रों की माने तो कुछ संदिग्ध स्थिति में थे। कमरे व आसपास की तलाशी में कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए। पकड़े गए युवकों में सलेमपुर के दो, गौरीबाजार थाना क्षेत्र का एक युवक, बहराइच के मोतीपुर निवासी एक, दिल्ली निवासी एक युवक समेत कुल सात युवक शामिल हैं। वहीं लड़कियों में गौरीबाजार थाना क्षेत्र की दो, तरकुलवा, बरहज, रुद्रपुर, सलेमपुर व गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र की एक-एक शामिल हैं। बैतालपुर स्थित शिवांस होटल में कुछ संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर छापेमारी की गई। इस दौरान सात जोड़े पकड़े गए। उनसे पूछताछ की गई है। होटल को जांच प्रक्रिया के लिए सील कर दिया गया है। हरिराम यादव, सीओ, रुद्रपुर।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




