पशु तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में देवरिया पुलिस
Deoria News - देवरिया में पशु तस्करों के वाहन से ठोकर लगने से दो युवकों की मौत के बाद पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। सलेमपुर कोतवाली में थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की योजना बनाई जा रही है। पुलिस ने तस्करों का नेटवर्क खंगालने के लिए एसओजी को जिम्मेदारी दी है।

देवरिया, निज संवाददाता। जिले की पुलिस एक बार फिर बड़े एक्शन की तैयारी में है। सलेमपुर कोतवाली के मझौलीराज में पशु तस्करों के वाहन से ठोकर लगने के बाद दो युवकों की हुई मौत के बाद पुलिस पशु तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। लगातार पुलिस के अधिकारी यूपी-बिहार बार्डर के थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे हैं। पुलिस की तैयारी के चलते पशु तस्करों में खलबली मच गई है। 10 दिसंबर की रात सलेमपुर कोतवाली के मझौलीराज के भगड़ा भवान मंदिर के समीप बाइक सवारों को बोलेरो सवार पशु तस्करों ने रौंद दिया और फरार हो गए।
इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इसके बाद से ही देवरिया पुलिस लगातार एक्शन की तैयारी में है। एक सप्ताह के अंदर सलेमपुर कोतवाली में सलेमपुर, भाटपाररानी व बरहज सीओ सर्किल के थानाध्यक्ष व सीओ के साथ एएसपी सुनील कुमार सिंह बैठक कर चुके हैं और तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। पशु तस्करों पर कार्रवाई के लिए जिले की एसओजी एक व एसओजी दो को भी इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है। एसओजी लगातार पशु तस्करों का नेटवर्क खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो कुछ पशु तस्कर पुलिस के निशाने पर हैं, जल्द ही पुलिस टीम उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर सकती है। उधर लगातार पुलिस की चल रही तैयारियों के चलते तस्करों में खलबली मच गई है। कई तस्कर या तो जिला छोड़ दिए गए हैं या फिर भूतिगत हो गए हैं। एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बिहार बार्डर पर वाहनों की जांच हो रही है। किसी भी दशा में तस्करी नहीं होने दी जाएगी। कुछ पशु तस्करों की कुंडली खंगाली जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




