होली: एडीएम व एएसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च
Deoria News - लार/भागलपुर, हिन्दुस्तान टीम। होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्ती दिखा रहा है। सोमवार को लार उपनगर में ए

लार/भागलपुर, हिन्दुस्तान टीम। होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्ती दिखा रहा है। सोमवार को लार उपनगर में एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह व एएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल मार्च किया। साथ ही लोगों से शांति और सौहार्द के बीच त्योहार मनाने की अपील की। पैदल मार्च लार कस्बा चौकी से मेन मार्केट के रास्ते कस्बा तिराहा, गांधी मार्केट होते हुए चनुकी मोड़ तक गया। इस दौरान लोगों से अधिकारियों ने मुलाकात की। इसके बाद अधिकारी मेहरौना में चौकी से मेहरौना बाजार तक पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर आमजन से शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी जारी है। एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह फ्लैग मार्च होली त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से किया गया है। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह मौजूद रहे। उधर मईल के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने पुलिस बल के साथ मईल चौराहा, भागलपुर चौराहा, लार रोड, कुंडौली, तेलिया कला समेत विभिन्न क्षेत्रों में बाइक से पुलिस बल के साथ मार्च किया। साथ ही लोगों से होली के त्योहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



