कच्ची के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने चलाया अभियान
Deoria News - देवरिया में होली के मौके पर पुलिस प्रशासन ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान शुरू किया। एडीएम, एएसपी और अन्य अधिकारियों ने कई गांवों में छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया और कच्ची शराब भी बरामद की गई। इस कार्रवाई से कच्ची शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

देवरिया, निज संवाददाता। होली को लेकर पुलिस प्रशासन ने कच्ची के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया है। सोमवार को तरकुलवा थाना क्षेत्र के कई गांवों में एडीएम वित्त एवं राजस्व, एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने कच्ची के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व रामशंकर, एएसपी आनंद कुमार पांडेय, जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार तरकुलवा पुलिस व आबकारी टीम के साथ हनुमानगंज, हरपुर निजाम, सिरसिया गोठा व कोन्हवलिया में कच्ची के विरुद्ध अभियान चलाया। कच्ची के विरुद्ध अभियान के चलते कच्ची के कारोबारियों में खलबली मच गई। भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया, जबकि कच्ची भी बरामद की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



