पुलिस की पूछताछ से परेशान मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

पुलिस की पूछताछ से परेशान मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज की टंकी में 6 अक्टूबर को मिले महाराष्ट्र के

Oct 25, 2025 11:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

देवरिया, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज की टंकी में 6 अक्टूबर को मिले महाराष्ट्र के व्यक्ति के शव मिलने के मामले में पुलिस सफाई कर्मियों से पूछताछ कर रही है। दो दिन से एक सुपरवाइजर को कोतवाली में रोके रखने और उत्पीड़न करने से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने शनिवार की सुबह कार्य बहिष्कार का प्रदर्शन किया। सूचना मिलने में पहुंची प्राचार्य के समझाने पर कर्मी कार्य पर लौटे। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के नए भवन की पांचवीं मंजिल पर स्थित पानी की टंकी में एक मरीज का शव मिला था। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस एक सफाई सुपरवाइज को सहित कुछ कर्मियों को बुलाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद दो दिन उसे कोतवाली में रोके रखी। आरोप है कि इस दौरान उत्पीड़न की और पिटाई भी की। शुक्रवार की शाम को भी दो सफाई कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार की। इसके बाद शनिवार को चार कर्मियों को फिर बुलाई थी। इसे लेकर कर्मी आक्रोशित हो गए। पुलिस के उत्पीड़न के विरोध में सफाई कर्मी सुबह लामबंद हो गए और कार्य बहिष्कार कर पुराने भवन के बाहर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर प्राचार्य डॉ. रजनी, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल, सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. एसएस द्विवेदी, सह नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप गुप्ता पहुंचे। प्राचार्य ने समस्या के बारे में जानकारी देने तथा जांच में सहयोग करने की बात कही। साथ ही किसी भी कर्मी के साथ दुर्व्यवहार न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सफाई कर्मी काम पर लौट गए।