Deoria News: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश के करीब पहुंची पुलिस

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News: महिला से गहने झपटने के मामले में पुलिस जांच तेज कर रही है। CCTV फुटेज से बदमाश की पहचान में सहायता मिली है। नगर पंचायत लार की एक महिला को सुनसान जगह पर डराकर उसके कानों के टॉप्स और मंगलसूत्र उतरवा लिए गए थे। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Deoria News: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश के करीब पहुंची पुलिस

Deoria News: मेहरौनाघाट, हिन्दुस्तान संवाद। महिला से गहने झपटने के मामले में पुलिस जांच तेज करते हुए टप्पेबाज के काफी करीब पहुंच गई है। नगर क्षेत्र से बिहार बॉर्डर स्थित मेहरौना चौकी तक करीब 50 कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। एक स्थान पर बदमाश की तस्वीर अपेक्षाकृत साफ मिली है। फुटेज में वह बुलेट से जाता और हेलमेट लगाए नजर आ रहा है। पुलिस बाइक और हुलिए के आधार पर उसकी पहचान में जुटी है।

मामले का विवरण

मामला सोमवार सुबह का है। नगर पंचायत लार के कोइरीटोला वार्ड निवासी महिला को बाइक सवार युवक पिपरा चौराहे से शास्त्रीनगर की ओर ले गया था। आरोप है कि सुनसान स्थान पर डराकर उसके कानों के सोने के टॉप्स और गले का मंगलसूत्र उतरवा लिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के पति मुन्ना गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।मिले सुरागों के आधार पर पुलिस की दोनों टीमें गुरुवार को बिहार के गुठनी क्षेत्र तक पहुंचीं और संभावित ठिकानों व संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। देर शाम दोनों टीमें वापस लौट आईं। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस की दोनों टीमें लगातार जांच कर रही हैं और जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

पुराने आपराधिक मामले

पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे

पुलिस घटना के तरीके के साथ पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि वारदात में किसी पुराने गिरोह का हाथ तो नहीं है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हुलिए और बाइक के आधार पर पहचान करने में जुटी है। आशंका है कि महिला की पहले से रेकी की गई थी। पुलिस घटना से पहले और बाद के रास्तों की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर यह पता लगाने में जुटी है कि बदमाश ने महिला की गतिविधियों पर नजर रखी थी या नहीं।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦महिला से गहने कब झपटे गए थे?−
मामला सोमवार सुबह का है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश के करीब पहुंची पुलिस