Deoria News: धोखाधड़ी से भूमि रजिस्ट्री कराने का आरोप, चार नामजद

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News: रुद्रपुर के एक गांव में भूमि रजिस्ट्री के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने मानसिक अस्वस्थता का लाभ उठाकर अरुन्धती देवी की मां की भूमि धोखे से रजिस्ट्री कराई। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

Deoria News: धोखाधड़ी से भूमि रजिस्ट्री कराने का आरोप, चार नामजद

Deoria News: रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में भूमि रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज की है। चारों के खिलाफ धोखाखड़ी से रजिस्ट्री कराने का आरोप है। रुद्रपुर पुलिस को दी गई तहरीर में देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया मीर गांव की रहने वाली अरुन्धती देवी यादव पत्नी गोपाल यादव ने कही हंै कि उनकी मां सरोज देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। रुद्रपुर क्षेत्र के दीनापार गांव में उनकी अव्यस्थित भूमि है। जिसका कुछ लोगों ने उनकी मां की अस्वस्थता का लाभ उठाते हुए धोखे से रजिस्ट्री करा लिया है।

साथ ही भूमि का रुपए भी नहीं दिया गया है। मामले में पुलिस ने अरुन्धती देवी की तहरीर पर दीनापार गांव के रहने वाले उदय भान मौर्य, रामसमुझ मौर्य, सदानन्द मौर्य, व सतीश् चन्द्र मौर्य के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: धोखाधड़ी से भूमि रजिस्ट्री कराने का आरोप, चार नामजद