Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsPolice File Cases Against 11 Individuals Following Court Orders in Rampur
कोर्ट के आदेश पर दो मामलों में 11 लोगों पर केस

कोर्ट के आदेश पर दो मामलों में 11 लोगों पर केस

संक्षेप:

Deoria News - रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो मामलों में कुल 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर पंचायत के राजगद्दी वार्ड नि

Dec 30, 2025 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो मामलों में कुल 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर पंचायत के राजगद्दी वार्ड निवासी पवन मद्धेशिया ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 17 अप्रैल की शाम 5:30 बजे के लगभग टेंट का बकाया रुपया मांगने को लेकर कुछ लोग दुकान पर आए और भद्दी भद्दी गाली देने लगे। दुकान में घुसकर डीजे व साउंड बाक्स तोड़ दिए। मना करने पर लात,घुसो , डंडा, मुक्का से मारने पीटने लगे । जान से मारने की नीयत से गला भी दबाने लगे। दाहिना हाथ मार कर तोड़ दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दुकान से डीजे बजाने की मशीन एमप्लीफायर भी उठा ले गए। मामले में पुलिस को तहरीर दी लेकिन थाने के दीवान लगातार दौड़ाते रहे। तंग आकर पीड़ित ने न्यायालय का शरण लिया। कोर्ट के आदेश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने सूर्यपुरा गांव के रहने वाले परमानंद, प्रदीप, बरियारपुर टोला के कोटरियवा के रहने वाले दिनेश प्रसाद तथा बनरहा बरियारपुर के रहने वाले जयराम यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी तरह थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी शाहीन परवीन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 27 जून के शाम रास्ते के विवाद को लेकर गांव के कुछ लोग लाठी डंडा लेकर मरने लगे। जान बचाकर जब वह घर में भागी तो आरोपित वहां भी पहुंचकर मारने पीटने लगे। जिससे मुझे गंभीर चोटे आई। जान माल की धमकी दिए। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी ।लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई ।मामले में महिला ने न्यायालय के दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।रामपुर कारखाना पुलिस ने बसंतपुर गांव की रहने वाले शमीम, शकीला समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।