Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsPolice File Case Under Explosive Act After Seizing Firecrackers in Rampur
पांच लोगों पर विस्फोटक अधिनियम के तहत केस

पांच लोगों पर विस्फोटक अधिनियम के तहत केस

संक्षेप: Deoria News - रामपुर कारखाना में पुलिस ने नदी के किनारे बोरियों में पटाखे और अन्य सामग्री मिलने के बाद पांच लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 28 किलो 800 ग्राम बारूद और पटाखा...

Tue, 9 Sep 2025 08:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। नदी के किनारे बोरियों में पटाखा एवं अन्य सामग्री मिलने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले के जांच में जुट गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। रामपुर कारखाना एवं महुआडीह पुलिस ने तीन दिन पूर्व मुखबिर की सूचना पर नौतन हथियागढ़ गंडक पुल के पीछे झाड़ियों में रखे विस्फोटक पदार्थ, बोरियों में बारूद और कच्चा सामान पटाखा बनाने वाले औजार बरामद किया गया। 11 अदद बोरियों में कुल 28 किलो 800 ग्राम बारूद बरामद किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस तीन सौ ग्राम बारूद का नमूना जांच के लिए भेज दिया। मामले में नौतन हथियागढ़ गांव के रहने वाले आरोपित बउद्दीन, असलम खान, नन्हे खान, शमशेर खान समेत पांच लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 9 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।