भूमि सीमांकन का पत्थर उखाड़ने पर छह के विरुद्ध केस दर्ज

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

सलेमपुर के चकरवा बहोरदास गांव में भूमि सीमांकन के दौरान पत्थर उखाड़ने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता कमलावती देवी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने दो बार सीमांकित पत्थर को उखाड़ा और जान-माल की धमकी दी।

भूमि सीमांकन का पत्थर उखाड़ने पर छह के विरुद्ध केस दर्ज

सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद कोतवाली क्षेत्र के चकरवा बहोरदास गांव में भूमि सीमांकन के दौरान लगाए गए पत्थर को उखाड़ने और विरोध करने पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। चकरवा बहोरदास गांव निवासी कमलावती देवी पत्नी अच्छेलाल ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उनकी भूमि गाटा संख्या 269 रकबा 0.400 हेक्टेयर का सीमांकन उप जिलाधिकारी सलेमपुर के आदेश के अनुपालन में 26 जुलाई 2025 को कराया गया था।सीमांकन के दौरान लगाए गए पत्थर को गांव के ही चंदन, अर्जुन, भीम, सुमित्रा देवी, सोनी देवी तथा राजन ने उखाड़ दिया था।

आरोप है कि राजस्व विभाग की कार्रवाई के बाद 10 मई को दोबारा पत्थर गड़वाया गया, लेकिन 5 जून को उक्त लोगों ने फिर उसे उखाड़ दिया। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत राजस्व विभाग तथा एसडीएम से भी की थी। जिसकी रिपोर्ट पुलिस को उपलब्ध कराई गई। पीड़ित पक्ष के तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चंदन पुत्र ठाकुर, अर्जुन व भीम पुत्र गण शिवमंगल, सुमित्रा देवी पत्नी अभिजीत, सोनी देवी पत्नी भीम व राजन पुत्र अभिजीत के विरुद्ध धारा 191(2), 326(इ), 351(3), 352 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।