देवरिया में आधी रात को तड़तड़ाई पुलिस की गोलियां, मुठभेड़ में शातिर चोर को पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में सोमवार की आधी रात को
देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में सोमवार की आधी रात को शातिर चोर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में चोर को पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे उपचार के लिए सीएचसी रुद्रपुर लेकर पहुंची। देर रात एसपी अभिजीत आर शंकर समेत अन्य अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंच जानकारी ली। शातिर गाजीपुर जनपद का निवासी है।
चोरी की घटनाएँ
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में हाल के दिन में शराब की दुकानों में चोरी हो रही थी। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर को मुखबिर ने सूचना दिया कि शराब की दुकानों में चोरी करने वाला गैंग असवनपार की तरफ से आने वाला है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच करने लगी। इस बीच एक संदिग्ध बोलेरो आते हुए नजर आई। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो चालक पुलिस टीम पर फायर करते हुए सेमरौना की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम की तरफ से जवाबी कार्रवाई शुरू हुई तो बोलेरो से उतर कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची। पूछताछ में उसने अपना नाम प्यारे लाल प्रजापति निवासी मीरपुर थाना बाहरियाबाद जिला गाजीपुर बताया। उसने शराब की दुकानों में चोरी करने की बात कबूल की। उसके विरुद्ध कुल 46 मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी और कबूलनामा
शातिर चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है।
अभिजीत आर शंकर
एसपी, देवरिया
प्रश्नोत्तर
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


