रवि हत्याकांड : अपराधियों के गिरेबा तक पहुंचे पुलिस के हाथ, लगे अहम सुराग

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - सुरौली थाना क्षेत्र में एक युवक का नग्न शव मिला, जिसकी पहचान रवि प्रकाश यादव के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जांच में सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का इस्तेमाल किया। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी जल्द संभव है।

रवि हत्याकांड : अपराधियों के गिरेबा तक पहुंचे पुलिस के हाथ, लगे अहम सुराग

सुरौली (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली के सिसवां पांडेय- भट्टजमुआंव मार्ग पर मिले शव की शिनाख्त के बाद घटना के पर्दाफाश में जुटी पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। उसके हाथ अपराधियों के गिरेबा तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। पुलिस अपराधियों को चिह्नित कर जल्द मामले का खुलासा कर देगी। सैकड़ो सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रानिक सर्विलांस व अन्य माध्यमों से जुटाए तथ्यों की कड़ियों को जोड़कर पुलिस घटना के तह तक लगभग पहुंच चुकी है। सूत्रों के माने तो घटना में प्रयुक्त बाइक व अन्य सभी सामान भी पुलिस के हाथ लग गए हैं।

पुरानी रंजीश को लेकर घटना के कारण की आशंका जताई जा रही है। घटना में शामिल बदमाशों के स्थानीय होने की संभावना जताई रही है। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली में सिसवां पांडेय-भट्टजमुआंव मार्ग पर 29 मार्च को टहलने निकले ग्रामीणों ने एक पुलिया के पास गेहूं के खेत में नग्न हालत में एक तीस वर्षीय युवक का शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस के दी। पुलिस ने को मोर्चरी में रखवा दिया। घटनास्थल से डेढ़ किलो दूर युवक का कपड़ा भी बरामद हुआ। शव मिलने के चार दिन बाद युवक की शिनाख्त उन्नाव जनपद के औरास थाना के चकवरेसर गांव निवासी रवि प्रकाश यादव पुत्र जगपाल यादव के रूप में हुई। रवि सदर कोतवाली के सोनूघाट में एक केला पकाने वाली फैक्ट्री में काम करता था और 28 मार्च को घर जाने के लिए निकाला था, लेकिन उसका शव 29 मार्च को मिला। शव की हालत देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। देखकर लग रहा था उसकी बेरहमी से मारपीट कर हत्या की गई है। उसके सिर, चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट थे और बाई आंख गायब थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस व एसओजी टीम लगी हुई है। अब तक सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से जुटाई कड़ियों को जोड़कर पुलिस घटना के तह में करीब पहुंच गई है। सूत्रों का मानना है पुलिस सभी अपराधियों को चिह्नित कर ली है और घटना में प्रयुक्त बाइक व हथियार भी बरामद कर ली है। जल्दी पुलिस घटना की पर्दाफाश कर देगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।