पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी ने अपराध, मिशन शक्ति फेज पांच व पुलिस भर्ती को लेकर की बैठक
देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी एस चनप्पा ने शुक्रवार की शाम अपराध, मिशन शक्ति फेज पांच व पुलिस भर्ती को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि महिला अपराध के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। त्वरित कार्रवाई करें। अधिकारी मौके पर पहुंच कर महिला अपराध के मामले में की जांच करें। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करें। उनके विरुद्ध गुंडा, गैंगस्टर समेत अन्य निरोधात्मक कार्रवाई करें। शराब तस्करी व पशु तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करें। शाम को समय शहर से लेकर कस्बा तक पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति फेज पांच के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर चौक-चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर विशेष तैयारी कर लें। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंधन, अभ्यर्थियों की सुविधा, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी बरतने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी अभिजीत आर शंकर, एएसपी आनंद कुमार पांडेय, सुनील कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर आरओ प्लांट का उन्होंने शुभारंभ किया।
देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी एस चनप्पा ने शुक्रवार की शाम अपराध, मिशन शक्ति फेज पांच व पुलिस भर्ती को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि महिला अपराध के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। त्वरित कार्रवाई करें। अधिकारी मौके पर पहुंच कर महिला अपराध के मामले में की जांच करें। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करें। उनके विरुद्ध गुंडा, गैंगस्टर समेत अन्य निरोधात्मक कार्रवाई करें। शराब तस्करी व पशु तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करें। शाम को समय शहर से लेकर कस्बा तक पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति फेज पांच के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर चौक-चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
उन्होंने कहा कि आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर विशेष तैयारी कर लें। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंधन, अभ्यर्थियों की सुविधा, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी बरतने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी अभिजीत आर शंकर, एएसपी आनंद कुमार पांडेय, सुनील कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर आरओ प्लांट का उन्होंने शुभारंभ किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


