Deoria News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
Deoria News: बनकटा पुलिस ने रविवार को सोहनपुर बाजार के पास से पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी राजपूत विशाल पवन सिंह को गिरफ्तार किया और नाबालिग पीड़िता को बरामद किया। पीड़िता के पिता ने 13 जुलाई को तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्यवाही शुरू कर दी है।

Deoria News: बनकटा, हिन्दुस्तान संवाद। बनकटा पुलिस ने रविवार को सोहनपुर बाजार के पास से पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग पीड़िता को बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खलवा गांव निवासी राजपूत विशाल पवन सिंह के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 13 जुलाई को अपनी नाबालिग पुत्री के घर से कहीं चले जाने के संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस पीड़िता की तलाश में जुटी थी। रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सोहनपुर बाजार के पास से पीड़िता को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान और संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 65(1) बीएनएस, 3/4(2) पाक्सो एक्ट तथा धारा 9 बाल विवाह निषेध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध श्रीरामपुर थाने में वर्ष 2024 में आबकारी अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह तथा महिला आरक्षी ममता सिंह और संगम सिंह शामिल रहे।


