दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देवरियाभलुअनी के एक गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियमन्यु निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने युवती को मोबाइल पर बातचीत के दौरान ब्लैकमेल किया। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

भलुअनी। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस उसे न्यायालय में पेश की, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।एक गांव की रहने वाली युवती से बरहज थाना क्षेत्र के कटइलवा का रहने वाला अभियमन्यु निषाद मोबाइल पर बातचीत करता था। बाद में युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


