अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म किया आरोपी भेजा गया जेल
Deoria News - महदहां (देवरिया) में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। किशोरी ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा गया।

महदहां(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामले में पुलिस ने केस दर्ज आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। खामपार थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र के एक वार्ड में किराये पर रह रही थी। आरोप है कि जमुआ वार्ड नंबर-2 निवासी सेराज पुत्र मुनीर 28 मार्च को उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का पता नहीं चला तो उसके पिता ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच किशोरी स्वयं थाने पहुंच गई और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसका बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया और मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। सोमवार को पुलिस ने उसे उपनगर के एक चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दी। कोतवाली के प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म किया मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


