25 हजार का इनामी गो तस्कर तमंचे के साथ गिरफ्तार

May 07, 2026 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - पुलिस ने खुखुन्दू में 25 हजार रुपये के इनामी गैंगेस्टर छोटे उर्फ गफ्फार को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। गफ्फार के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

25 हजार का इनामी गो तस्कर तमंचे के साथ गिरफ्तार

खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को बुधवार को परसिया मिश्र स्थित एफसीआई गोदाम के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध 315 बोर की तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। खुखुन्दू पुलिस ने 2026 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गैंगेस्टर व पशु तस्कर छोटे उर्फ गफ्फार (28) पुत्र हबीब निवासी सेमरा हदों टोला लक्ष्मीपुर, थाना कुबेरस्थान, जनपद कुशीनगर को बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे के करीब मुखबिर की सूचना पर परसिया मिश्र स्थित एफसीआई गोदाम के पास सड़क किनारे से गिरफ्तार कर ली।

वांछित पशु तस्कर व गैंगेस्टर की मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार गैंगेस्टर व तस्कर की आपराधिक इतिहास में उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामले में केस दर्ज है। जिसमें वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी टीम में एसआई लवकुश, जयप्रकाश सिंह, कांस्टेबल विनोद यादव के साथ क्राइम ब्रांच स्वाट टीम के उपनिरीक्षक रिजवान, हेड कॉन्स्टेबल शामसुलेन खान, कांस्टेबल प्रिंस सिंह, विशाल जायसवाल, विजय कुमार यादव व रितेश सोनकर शामिल रहे। एसओ राहुल कुमार सिंह ने बताया कि गौ तस्करी, गैंगेस्टर के की केस थानों में केस दर्ज फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर ली गई हैं। 25 हजार का इनाम घोषित था। गिरफ्तार तस्कर को न्यायालय पेश कर, जहां से जेल भेज दी गई।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।