हत्या में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर चस्पा हुई नोटिस

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - भटनी क्षेत्र के नोनापार में स्थानीय पुलिस ने हत्या के मामलों में फरार तीन आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई सीजेएम न्यायालय के आदेश पर की गई। थानेदार मृत्युन्जय राय ने बताया कि मारपीट के मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसके कारण थानेदार को भी लाइन हाजिर किया गया।

हत्या में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर चस्पा हुई नोटिस

भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के नोनापार में स्थानीय पुलिस ने मुनादी की। हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया। सीजेएम न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई पुलिस ने की। थानेदार मृत्युन्जय राय अपने हमराहियों के साथ नोनापार गांव पहुंचे। जहां हत्या के मामले में आरोपी अतुल, दिलीप तथा भृगुराशन आदि फरार चल रहे आरोपियों के नोटिस चस्पा किया गया। बताते चलें कि मारपीट के मामले में एक की मौत हो गयी थी। जिसमें लापरवाही बरतने वाले थानेदार भी लाइन हाजिर हो गए थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।