देवरिया के 4.40 लाख किसानों को आज मिलेगी पीएम सम्मान निधि

Mar 13, 2026 09:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में 13 मार्च को 4.40 लाख किसानों को पीएम सम्मान निधि की 22वीं किस्त मिलेगी। पीएम मोदी असम से किसानों के खाते में धनराशि ट्रांसफर करेंगे। हालांकि, विभिन्न कारणों से 71 हजार किसान इस निधि से वंचित रहेंगे। यह योजना किसानों को कृषि में सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी।

देवरिया के 4.40 लाख किसानों को आज मिलेगी पीएम सम्मान निधि

देवरिया, निज संवाददाता शुक्रवार को जिले के 4:40 लाख किसानों को पीएम सम्मान निधि मिलेगा। असम से प्रधानमंत्री किसानों के खाते में सम्मान निधि की धनराशि ट्रांसफर करेंगे। किसानों को इस बार पीएम सम्मान निधि की 22 वीं किस्त मिलेगी। जबकि विभिन्न कारणों से 71 हजार किसान सम्मान निधि से वंचित हो जायेंगे।किसानों को खेती करने में मदद करने को वर्ष 2019 से किसानों को हर साल 6 हजार रूपया उनके खाते में भेजा जाता है। प्रत्येक 4 महीने पर 2 हजार रूपया किसानों के खाते में भेजी जाती है। अब-तक किसानों को पीएम सम्मान निधि की 21 किस्त मिल चुका है।

हालांकि इस दौरान पति-पत्नी में एक का नाम काट दिया गया और आयकर दाताओं को भी इस योजना से वंचित कर दिया गया। इस धनराशि से छोटे व कृषि आधारित आय पर आश्रित किसानों को काफी लाभ मिलता है। उन्हे खाद, बीज खरीदने को कर्ज नहीं लेना पड़ता है।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त शुक्रवार 13 मार्च को जारी किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को शायं 5 बजे असम के ज्योति विष्णु अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक केन्द्र, खानापारा, गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। यह धनराशि सीधे किसानों के खाते में हस्तांतरित की जायेगी। उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने कहा कि पात्र किसानों के खाते में पीएम सम्मान निधि की धनराशि भेजी जायेगी। विभिन्न कारणों से करीब 71 हजार किसान इससे वंचित रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।