खुले में कचरा फेंकने से मुहल्ले वासी परेशान

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में खुले में कचरा फेंकने से मुहल्ले वासी परेशान हैं। पालीथीन के कारण नालियां जाम हो रही हैं और शहर की सूरत बिगड़ रही है। नगर पालिका और जिला प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे स्थिति गंभीर होती जा रही है।

खुले में कचरा फेंकने से मुहल्ले वासी परेशान

देवरिया, निज संवाददाता। खुले में कचरा फेंकने से मुहल्ले वासी परेशान हो गये हैं। इसमें फेंका जा रहा पालीथीन पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। शहर में जगह-जगह खाली जगहों पर पॉलिथीन में कचरा फेंकने से शहर की सूरत खराब हो रही है और मुहल्ले के लोग दुर्गंध से परेशान हैं। पालीथीन के चलते आये दिन मुहल्लों की नालिया जाम हो रही हैं। वाहन से घर-घर उठाने के बावजूद भी खुले में कचरा फेंकने पर अंकुश नहीं लग रहा है। वहीं नगर पालिका व जिला प्रशासन भी पालीथीन की बिक्री, प्रयोग पर रोक नहीं लगा रहा है。

पालीथीन की समस्या

शहर की सूरत बिगाड़ने, बार-बार नालों, नालियों के जाम होने का प्रमुख कारण पालीथीन बनता जा रहा है। अधिकांश लोग बाजार में सामान खरीदने को खाली हाथ जाते हैं। किराने से लेकर सब्जी दुकान तक, मीट,मछली लेकर विभिन्न तरह के फास्ट फूड त कोई भी सामान हो पालीथीन में पैक कर दुकानदार ग्राहकों को देते हैं। इससे अधिकांश घरों में रोज दर्जनों पालीथीन आता है। सामान निकालने के बाद अधिकांश लोग पालीथीन में सब्जी का छिलका, अन्य अपशिष्ट, बचा हुआ खाद्य पदार्थ तथा घरों से निकलने वाला कचरा डाल कर आस-पास के खाली जगहों, सड़कों के किनारे फेंक देते हैं। ऐसे जगहों पर छुट्टे पशु पहुंचते हैं और वह खाद्य पदार्थो के साथ पालीथीन भी निगल जाते हैं। अधिकांश मुहल्लों के खाली जगहों पर पालीथीन का ढ़ेर देखने को मिल जायेगा। अधिक होने पर सफाई कर्मी इसे जला देते हैं। इससे वातावरण भी दूषित होता है।

नालियों में जाम होने की समस्या

वहीं पालीथीन उड़कर मुहल्लों की नालियों में चला जाता है, जिससे सफाई के कुछ दिन बाद ही वह जाम हो जाता है। पालीथीन के चलते आये दिन नालियां चोंक हो जाती है। घर-घर कूड़ा उठाने को मुहल्लों में वाहन जाने के बाद भी लोग खुले में पालीथीन फेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। जानकारों के अनुसार नपा व जिला प्रशासन की अनदेखी से अंधाधुंध पालीथीन का प्रयोग होने से आने वाले समय में गंभीर समस्या बन सकता है।

सामान्य प्रश्न

पालीथीन के कारण कौन सी समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं?
पालीथीन के कारण नालियां जाम हो रही हैं और शहर की सूरत बिगड़ रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।