अभ्यर्थियों को कंप्यूटर व यूपी स्पेशल के सवालों ने उलझाया

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में 12 परीक्षा केंद्रों पर लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल 4968 परीक्षार्थियों में से 4195 ने परीक्षा दी। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। अभ्यर्थियों को कंप्यूटर और यूपी स्पेशल के सवालों में दिक्कत हुई। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होकर 12 बजे समाप्त हुई।

अभ्यर्थियों को कंप्यूटर व यूपी स्पेशल के सवालों ने उलझाया

देवरिया, निज संवाददाता। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। परीक्षा में कुल 4968 परीक्षार्थियों को शामिल होना था जिसमें कुल 4195 अभ्यर्थी शामिल हुए और 773 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। अभ्यर्थियों को कंप्यूटर व यूपी स्पेशल के सवालों ने उलझाया जिसे लेकर छात्रों को दिक्कत हुई।लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा गुरुवार को जिले के 12 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शुरू हुई व 12 बजे समाप्त हुई। परीक्षा को देखते हुए सुबह 8 बजे से ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया।

केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की लंबी कतार लगी रही। वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों के प्रवेश पत्र व उनकी सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र के भी अंदर जाने की अनुमति दी। जांच के दौरान केंद्रों पर लंबी कतार दिखी। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के रोल नंबर व कक्ष संख्या की लिस्ट चस्पा की गई थी। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र हाथ में लेकर रोल नंबर से मिलान करते दिखे। परीक्षा के सुचिता व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।