Deoria News: कबड्डी प्रतियोगिता में देशभक्ति संध्या, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: भागलपुर के पिपरा रामधार में महर्षि गौतम रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता में सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। गोपाल शर्मा, सुरेंद्र यादव समेत अन्य पूर्व सैनिकों ने खिलाड़ियों से परिचय कराते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। खुखुन्दू टीम ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Deoria News: कबड्डी प्रतियोगिता में देशभक्ति संध्या, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। महर्षि गौतम रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान पिपरा रामधार मे आयोजित देशभक्ति संध्या में गांव के सेना एवं अर्द्धसैनिक बल से सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सैनिक गोपाल शर्मा, सुरेंद्र यादव, राधेश्याम मिश्रा, व्यास मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, शिव नरेश मिश्रा, सुरेश मिश्रा एवं रमाकांत मिश्रा को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित पूर्व सैनिकों द्वारा ही कबड्डी मैच का शुभारंभ खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया,मैच शुरू होने से पूर्व पूर्व सैनिकों ने युवाओं को राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अनुशासन का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को सेना, अर्द्धसैनिक बल सहित विभिन्न सुरक्षा सेवाओं में भर्ती की तैयारी को लेकर उपयोगी टिप्स दिए और उनका मनोबल बढ़ाया।

प्रतियोगिता के मुकाबलों में खुखुन्दू की टीम का दबदबा रहा। पहले लीग मैच में खुखुन्दू ने मझौलीराज को 59-30 के बड़े अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे मुकाबले में पहले से क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर चुकी परसिया भगवती को खुखुन्दू ने 24-16 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में अभिषेक प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इस दौरान आयोजन समिति के साथ हरीश तिवारी, अनिल मिश्रा, मनोज मिश्रा, इष्टदेव तिवारी, अरविंद मिश्रा, पारसन प्रसाद एवं प्रेम शर्मा सहित गांव के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: कबड्डी प्रतियोगिता में देशभक्ति संध्या, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान